जीबीएम कॉलेज ने "मेरी शान मेरा तिरंगा, मेरा विकसित भारत" विषय पर आयोजित किया पोस्टर मेंकिंग कम्पटीशन

गया जी। गौतम बुद्ध महिला कॉलेज द्वारा चलाए जा रहे "विकसित भारत 2047 एवं उन्नत भारत" अभियान के तहत चित्रगुप्त मध्य विद्यालय के छात्र-छात्राओं के बीच जाकर "मेरी शान मेरा तिरंगा, मेरा विकसित भारत" विषय पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित करवाई गई, जिसमें स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चों में से मुस्कान, आयशा, जाह्नवी, शबाना, रितिका, संदीप, दुर्गेश नंदनी, शशि स्वाति, आराध्या, गुनगुन, तनु, जया, वर्षा, आयुष, सन्नी, आयान, पवन, विराट, सागर, मानव, फरीद, कामरान, शहजादा, नजमा खातून, राधिका ने बढ़चढक़र भाग लिया। प्रतियोगिता में कक्षा आठ की स्वाति कुमारी प्रथम, वर्षा कुमारी द्वितीय एवं जाह्नवी कुमारी तृतीय स्थान पर रही। विजेता छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन प्रधानाचार्या डॉ सीमा पटेल के निर्देश पर विकसित भारत की समन्वयक डॉ अमृता कुमारी घोष, सदस्य डॉ नगमा शादाब एवं डॉ वीणा कुमारी जायसवाल की देखरेख में हुआ।

Aug 11, 2026 - 16:48
जीबीएम कॉलेज ने "मेरी शान मेरा तिरंगा, मेरा विकसित भारत" विषय पर आयोजित किया पोस्टर मेंकिंग कम्पटीशन

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0