झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी की जयंती

ओल्ड एज होम में किया खाद्य सामग्री वितरित,दूरसंचार क्रांति के जनक थे स्व.राजीव गांधी : आदित्य विक्रम जायसवाल

Jun 5, 2024 - 10:10
झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी की जयंती

रांची। झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल के नेतृत्व में गुरुवार को भूतपूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न स्व.राजीव गांधी की 76वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर ओल्ड एज होम में खाद्य साम्रगी का वितरण किया गया। इसके साथ ही वहां गैस चूल्हा भी उपलब्ध कराया गया।
इस मौके पर झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की दूरदर्शी सोच से देश की जनता को काफी लाभ मिला है। स्व. गांधी युवाओं के प्रेरणास्रोत के रूप में युगों-युगों तक याद किए जाएंगे। उनकी जयंती के मौके पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए श्री जायसवाल ने कहा कि स्व.गांधी ने 21वीं सदी की मजबूत बुनियाद रखी थी। उनका झारखंड के प्रति विशेष लगाव था। झारखंड के सुदूर ग्रामीण जनजाति बहुल क्षेत्रों के भ्रमण के पश्चात उन्होंने “कमिटी आॅन झारखंड मेटर्स” का गठन कर अलग राज्य का मार्ग भी प्रशस्त किया था। अपने प्रधानमंत्रीत्व काल में उन्होंने कई महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक काम किये, जिसका लाभ आज पूरे देश को मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि स्व राजीव गांधी ही थे, जिन्होंने भारत में दूरसंचार क्रांति लाई। आज जिस डिजिटल इंडिया की चर्चा है,उसकी संकल्पना राजीव गांधी अपने जमाने में कर चुके थे।
स्व. राजीव गांधी ने ही देश के युवाओं को वोट देने का बड़ा अधिकार दिलाया। पहले देश में वोट देने की उम्र सीमा 21 वर्ष थी। उन्होंने 18 वर्ष की उम्र के युवाओं को मताधिकार देकर उन्हें देश के प्रति और जिम्मेदार तथा सशक्त बनाने की पहल की। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में स्व. गांधी की एक बड़ी उपलब्धि नवोदय विद्यालय की स्थापना भी है। मौजूदा समय देश में खुले 551 नवोदय विद्यालयों में 1.80 लाख से अधिक छात्र पढ़ाई कर रहे हैं।
श्री जायसवाल ने कहा कि भूतपूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने कहा था कि महिलाएं देश की सामाजिक चेतना है और महिलाओं ने समाज को जोड़े रखा हैं। मजबूत समाज बनाना है, तो महिलाओं को बराबर की भागीदारी एवं सशक्त बनाना होगा। उन्होंने यह भी कहा था कि मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और उन्हीं के सोच पर हम कांग्रेसजन चलने को प्रयास कर रहे हैं।
ओल्ड इज होम के प्रबंधक जितेन्द्र चौरसिया एवं रूबी ने बताया कि आश्रम में गैस चुल्हा की जरूरत थी, जिसे प्रोफेशनल कांग्रेस के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल व उनकी टीम ने खाद्य साम्रगी के साथ पूरा किया है।
इस मौके पर प्रोफेशनल कांग्रेस रांची के अध्यक्ष भुवनेश ठाकुर, अभिनय बक्शी ,प्रदेश कोऑर्डिनेटर राहुल रे, प्रोफेशनल कांग्रेस के जेपीसीसी कोऑर्डिनेटर कृष्णा सहाय, एनएसयूआई के अमरजीत सिंह, राजीव चौरसिया, यूथ कांग्रेस के गौरव आनंद सहित अन्य मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0