डीएम ने शेरघाटी अनुमंडल अस्पताल व डेडिकेटेड कोविड हेल्थ सेन्टर का किया निरीक्षण

Jun 6, 2024 - 06:40
डीएम ने शेरघाटी अनुमंडल अस्पताल व डेडिकेटेड कोविड हेल्थ सेन्टर का किया निरीक्षण

गया से अमरेंद्र सिंह की रिपोर्ट

गया : ज़िला पदाधिकारी अभिषेक सिंह ने रविवार को अनुमंडलीय अस्पताल, शेरघाटी तथा डेडिकेटेड कोविड हेल्थ सेन्टर (डीसीएचसी) का निरीक्षण कर अस्पताल में भर्ती मरीजो से मिलकर उनके ईलाज़, डॉक्टरों की उपस्थिति, खानपान, दवा, ऑक्सीजन की उपलब्धता की जानकारी ली। साथ ही जिला पदाधिकारी द्वारा हटिया मोहल्ला स्थित कन्टेनमेंट जोन का निरीक्षण करते हुए आवश्यक निदेश दिए गए। जिला पदाधिकारी द्वारा अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती सिम्प्टोमैटिक मरीज के संबंध में जानकारी प्राप्त किया। उन्होंने भर्ती मरीजों से चिकित्सकों द्वारा ईलाज़ के बारे में पूछा। साथ ही दवा एवं खानपान के बारे में भी जानकारी प्राप्त किया। अस्पताल में पाइपलाइन से ऑक्सीजन की सप्लाई हो रही है। जिला पदाधिकारी ने लगभग सभी बेड पर लगे ऑक्सीजन पाइपलाइन को चालू कर देखा। उन्होंने निर्देश दिया कि समय समय पर ऑक्सीजन लेवल चेक करते रहें। जिला पदाधिकारी को अस्पताल के प्रभारी उपाधीक्षक डॉ० उदय कुमार द्वारा बताया गया कि कोरोना के 11 मरीज यहां भर्ती हैं। यहां 23 बेड पूरी तरह तैयार हैं, जिसमें ऑक्सीजन की उपलब्धता की सुविधा है।
जिला पदाधिकारी एएनएम ट्रेनिंग स्कूल, शेरघाटी स्थित डेडिकेटेड कोविड हेल्थ सेन्टर जाकर वहां के व्यवस्था का निरीक्षण किया। बताया गया कि यहां 70 बेड पूरी तरह तैयार है, जिसमें ऑक्सीजन की भी व्यवस्था है। जिला पदाधिकारी द्वारा यहां भर्ती मरीजो से व्यवस्था के संबंध में जानकारी प्राप्त किया। सबों ने कहा कि अच्छी व्यवस्था है। जिला पदाधिकारी ने निदेश दिया कि सभी 70 बेड पूरी तरह तैयार रखें ताकि कम गंभीर मरीजो को यहां भर्ती किया जा सके। उन्होंने लोगों से अपील किया कि शेरघाटी, टिकारी, नीमचक बथानी सहित 4 अन्य डेडिकेटेड कोविड हेल्थ सेन्टर हैं, जहाँ ऑक्सिजन सहित ईलाज़ की अच्छी व्यवस्था है। इस केंद्र में कम गंभीर मरीज़ों यथा जिनका ऑक्सीजन लेवल 90 से 94 के बीच है, वैसे मरीजो को यहां रखा जा सकता है। सभी व्यवस्था उपलब्ध है। बताया गया कि इस डीसीएचसी में 27 ऑक्सीजन फ्लो मीटर उपलब्ध हैं, जिनका उपयोग किया जा सकता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0