डीलर के मनमानी के खिलाफ लाभुकों ने किया विरोध

जब लाभुक सड़ा हुआ अनाज लेने से इंकार करता है तो डीलर के द्वारा उसे धक्का देकर भगा दिया जाता है , और बोला जाता है तुमको जहां जाना है जाओ

Jun 3, 2021 - 10:54
डीलर के मनमानी के खिलाफ लाभुकों ने किया विरोध

गया : मोहड़ा प्रखंड के शिवलाल बीघा गांव में जनवितरण प्रणाली विक्रेता अरुण कुमार के दुकान पर लाभुकों ने जमकर हंगामा किया। दरअसल जन वितरण के विक्रेता द्वारा लाभुकों 10 किलो के जगह 8 किलो अनाज दिया जा रहा था जिसको लेकर लाभुक नाराज थे। लाभुकों ने बताया कि पिछला बार भी बेटी के शादी के नाम पर हमलोग एक एक किलो अनाज छोड़ दिए थे। फिर इस बार दो 2 किलो अनाज कम दिया जा रहा है। लाभुकों ने बताया कि लॉकडाउन होने के कारण पूरे परिवार घर पर बैठ कर खा रहे हैं । उसके बाद भी सरकार के द्वारा जो अनाज दिया जा रहा है उसमें भी डीलर गटक जा रहा हैं। लाभुक रूपलाल कुमार, रूबी देवी ,मुन्नी देवी अजय कुमार के साथ दर्जनों लाभुकों ने बताया कि स्टोर में पहले से रखा हुआ अनाज जो पानी लगने के कारण सड़ गया है वही अनाज लाभुकों को खाने के लिए डीलर के द्वारा दिया जा रहा है । जब लाभुक सड़ा हुआ अनाज लेने से इंकार करता है तो डीलर के द्वारा उसे धक्का देकर भगा दिया जाता है , और बोला जाता है तुमको जहां जाना है जाओ । अगर कोई लाभुक डीलर से पूछ देता है कि 2 किलो अनाज क्यों कम दे रहे हैं उसे भी धक्का देकर भगा दिया जाता है। और बोला जाता है तुमको जहां जाना है जाओ और लाभुक को अनाज नहीं दिया जाता है । वही राजवाड़ा खुर्द के डीलर हरिद्वार सिंह के खिलाफ लाभुक ने बताया कि एक माह का पैसा लिया जा रहा है और एक माह का अनाज फ्री में दिया जा रहा है। जबकि दोनों माह का अनाज फ्री में देना है। आपूर्ति पदाधिकारी अतुल कुमार ने बताया कि लाभुक को लिखित शिकायत मेरे पास करना चाहिए । कुछ लाभूक के द्वारा कॉल पर शिकायत किया गया है। उसकी जांच कर करवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0