तुलसी का पौधा भेंटकर रांची विश्वविद्यालय के नवनियुक्त वाणिज्य विभागाध्यक्ष का किया अभिनंदन

तुलसी का पौधा भेंटकर रांची विश्वविद्यालय के नवनियुक्त वाणिज्य विभागाध्यक्ष का किया अभिनंदन

रांची। छात्र नेता आशुतोष द्विवेदी व अवधेश ठाकुर के नेतृत्व में छात्रों के एक प्रतिनिधिमंडल ने रांची विश्विद्यालय के वाणिज्य संकाय के नवनियुक्त विभागाध्यक्ष डॉ. सुदेश कुमार साहू को तुलसी का पौधा भेंटकर सम्मानित किया। नए पद पर पदभार ग्रहण करने पर उन्हें बधाई दी।
इस अवसर पर छात्र नेता आशुतोष द्विवेदी ने कॉमर्स विभाग के भवन की जर्जर हालत से उन्हें अवगत कराया और यथाशीघ्र मरम्मत कराने का अनुरोध किया।
इस अवसर पर डॉ.सुदेश साहू ने कहा कि आने वाले दिनों में रांची विश्विद्यालय का कॉमर्स विभाग अध्यापन के क्षेत्र में नया मुकाम हासिल करेगा। इस अवसर पर आशुतोष द्विवेदी,अवधेश ठाकुर,अनिकेत अमन,नवीन कुमार समेत सहित अन्य उपस्थित थे। उक्त जानकारी अमन ने दी।