दो दिवसीय गुरुमति समागम पर गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सत्संग सभा ने सजाया विशेष दीवान,

पीड़ितों की सेवा के लिए रक्तदान शिविर आयोजित

Dec 27, 2022 - 05:06
 0
दो दिवसीय गुरुमति समागम पर गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सत्संग सभा ने सजाया विशेष दीवान,

रांची। दशम पातशाह श्रीगुरुगोविंद सिंह के साहिबज़ादे तथा माता गुजरी जी की शहादत को समर्पित दो दिवसीय महान गुरमति समागम के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सत्संग सभा द्वारा रविवार को सुबह 10 बजे से विशेष दीवान सजाया गया।
सत्संग सभा द्वारा कृष्णा नगर कॉलोनी, गुरुद्वारा साहिब में दीवान की शुरुआत स्त्री सतसंग सभा की शीतल मुंजाल द्वारा ” देह शिवा वर मोहे इहे शुभ करमन ते कबहुँ ना टरौं………” शबद गायन से हुई। हजूरी रागी जत्था भाई महिपाल सिंह एवं साथियों ने ” सूरा सो पहचानिए, जो लरै दीन के हेत, पुरजा-पुरजा कट मरै, कबहू ना छाडे खेत’………..” शबद गायन किया।
विशेष रूप से शिरकत करने पहुंचे रागी जत्था भाई मंजीत सिंह,पठानकोट वाले ने ” राम नाम लख वारी उचरो अमृत रस पिवो प्रभ प्यारी………..” तथा ” वाहेगुरु गुर शबद सुणाया गुर शबद सुणाया………..” जैसे अनेक शबद गायन कर साध संगत को गुरवाणी से जोड़ा।
श्रीआनंद साहिब जी के पाठ,अरदास,हुक्मनामा एवं कढ़ाह प्रसाद वितरण के साथ दीवान की समाप्ति दोपहर 2.30 बजे हुई। दोपहर एक बजे से गुरु का लंगर चलाया गया। सभा के अध्यक्ष हरविन्दर सिंह बेदी ने भाई मंजीत सिंह एवं साथियों तथा माता गुजरी जत्था की सदस्यों को सरोपा देकर सम्मानित किया। मंच संचालन मनीष मिढ़ा ने किया। कार्यक्रम का गुरुघर के सेवक पवनजीत खत्री द्वारा यू-ट्यूब के मेरे साहिब चैनल पर सीधा प्रसारण किया गया।
सभा के मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा ने बताया कि इस मौके पर गुरुनानक सेवक जत्था द्वारा गुरुद्वारा साहिब के बेसमेंट में सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक रक्तदान शिविर भी लगाया गया। जिसमें 17 महिलाओं समेत कुल 42 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। यह शिविर सदर अस्पताल ब्लड बैंक के सहयोग से आयोजित किया गया।
दीवान में जयराम दास मिढ़ा,सूंदर दास मिढ़ा,द्वारका दास मुंजाल,चरणजीत मुंजाल,जीवन मिढ़ा,मोहन लाल काठपाल,अर्जुन दास मिढ़ा,रामकृष्ण मिढ़ा,मोहन लाल अरोड़ा,अमरजीत गिरधर,हरगोबिंद सिंह,सुरेश मिढ़ा,हरीश मिढ़ा,बिनोद सुखीजा,गुलशन मिढ़ा,आशु मिढ़ा,नवीन मिढ़ा,राजकुमार सुखीजा,अनूप गिरधर,हरजीत मक्कड़,बसंत काठपाल,प्रेम सुखीजा,प्रेम मिढ़ा,अशोक मुंजाल,लक्ष्मण दास मिढ़ा,रमेश पपनेजा,इंदर मिढ़ा,वेद प्रकाश मिढ़ा,रमेश गिरधर,जितेंद्र मुंजाल,नीरज गखड़,सूरज झंडई,रौनक ग्रोवर,जीत सिंह,जीतू काठपाल,अश्विनी सुखीजा,कवलजीत मिढ़ा,उमेश मुंजाल,कमल मुंजाल,कमल अरोड़ा,मनीष गिरधर,सुरजीत मुंजाल,गीता कटारिया,बबली दुआ,खुशबू मिढ़ा,मंजीत कौर,बंसी मल्होत्रा,बिमला मिढ़ा,मीना गिरधर,उषा झंडई सहित अन्य शामिल हुए। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा ने दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0