नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एनसीसी ने युवाओं को किया जागरूक

गयाजी। 27 बिहार बटालियन एनसीसी, गया के तत्वावधान में +2 हाई स्कूल, चंदौती में "नशा मुक्त भारत अभियान" के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना तथा नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए 27 बिहार बटालियन एनसीसी के कमान अधिकारी कर्नल भूपेष पठानियाँ ने कहा कि नशा युवाओं के भविष्य, परिवार और समाज के लिए गंभीर चुनौती है। उन्होंने कैडेटों एवं विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने तथा दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जन-जागरूकता और युवाओं की सक्रिय भागीदारी से ही नशा मुक्त भारत का लक्ष्य साकार किया जा सकता है। इस अवसर पर सूबेदार मेजर सरदारी लाल, ऑनरेरी कैप्टन आर. बी. शर्मा, हवलदार प्रभात कुमार तिवारी सहित अन्य पीआई स्टाफ भी उपस्थित रहे। सभी ने नशा मुक्ति का संदेश देते हुए स्वस्थ एवं जागरूक समाज के निर्माण में सहयोग करने का संकल्प लिया।

Aug 7, 2026 - 14:24
नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एनसीसी ने युवाओं को किया जागरूक

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0