नीतीश कुमार के कार्यकाल में बिहार में बिछा सड़कों का जाल : भारती सत्येंद्र

Jun 5, 2024 - 05:16
नीतीश कुमार के कार्यकाल में बिहार में बिछा सड़कों का जाल : भारती सत्येंद्र

बख्तियारपुर/पटना। सामाजिक कार्यकर्ता भारती सत्येंद्र देव ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यकाल में बिहार में सड़कों का जाल बिछ गया है। बिहार की सड़कों को बेहतर बनाने की दिशा में उनका प्रयास सराहनीय रहा है। सूबे के सभी जिला मुख्यालयों और प्रमुख शहरों-बाजारों को गांव-गांव से जोड़ने में नीतीश कुमार सफल रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2005 के पहले बिहार में सड़कों की बदतर स्थिति थी। वहीं, नीतीश कुमार के कार्यकाल के दौरान स्थिति काफी बेहतर हुई है। विगत दिनों मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा बंगरा घाट महासेतु का पटना से वर्चुअल उद्घाटन किया जाना राज्य सरकार की बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता को बेहतर और गुणवत्तायुक्त सड़कों की सौगात देने में नीतीश कुमार ने अपने कार्यकाल के दौरान कीर्तिमान स्थापित किया है। सड़कों के माध्यम से गांवों को शहरों से जोड़ने से ग्रामीण अर्थव्यवस्था भी मजबूत हुई है। श्री भारती ने कहा कि बिहार के सर्वांगीण विकास के प्रति मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का समर्पण सराहनीय है। उनके कार्यकाल में हर क्षेत्र में विकास हो रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश के प्रयासों का ही प्रतिफल है कि बिहार में सामाजिक बदलाव की बयार बह रही है। राज्य के किसान, मजदूर, महिलाएं, युवा वर्ग,बुजुर्ग सहित सभी के लिए कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर नीतीश कुमार ने प्रशंसनीय कार्य किया है। उन्होंने कहा कि बिहार के सर्वांगीण विकास के प्रति नीतीश कुमार का नजरिया सदैव सकारात्मक रहा है। बिहार के चहुंमुखी विकास के लिए वे सदैव तत्पर हैं। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता द्वारा सुशासन बाबू और विकास पुरुष की संज्ञा से विभूषित नीतीश कुमार का जनहित के मुद्दों को तरजीह देते हुए समर्पण काबिले-तारीफ है। श्री भारती ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भी बिहार की जनता ने उनके कार्यों के आधार पर उन्हें समर्थन देने का मन बना लिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0