पटना में वीरांगना के कैलेण्डर का लोकेंद्र सिंह कालवी ने किया लोकार्पण

Jun 5, 2024 - 10:08
पटना में वीरांगना के कैलेण्डर का लोकेंद्र सिंह कालवी ने किया लोकार्पण

पटना : लोकेन्द्र सिंह कालवी ने अंतरराष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना फाउंडेशन द्वारा प्रकाशित कैलेंडर का पटना में लोकार्पण किया। श्री कालवी राजपूत करनी सेना के शीर्ष संस्थापक के साथ साथ अंतर्राष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना फाऊंडेशन के भी आरंभ से ही वरीय संरक्षक रहे हैं। सामाजिक दौरे पर बिहार आए कालवी जी को पटना में बिहार प्रदेश वीरांगना की अध्यक्षा निशा कुमारी सिंह, प्रदेश महामंत्री मनोरमा सिंह, वरीय प्रदेश उपाध्यक्ष अनुपमा सिंह और प्रदेश उपाध्यक्ष वाणी सिंह ने पगड़ी (साफा) पहना कर और पुष्पगुच्छ प्रदान कर सम्मानित किया।
इस मौके पर कालवी जी के हाथों से अंतरराष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना फाऊंडेशन द्वारा प्रकाशित कैलेंडर का भी लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर वीरांगना फाउंडेशन की सदस्यगण मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0