प्रोफेशनल कांग्रेस धूमधाम से मनाएगी स्व.कार्तिक उरांव की जयंती

Jun 7, 2024 - 06:05
प्रोफेशनल कांग्रेस धूमधाम से मनाएगी स्व.कार्तिक उरांव की जयंती

रांची। झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस कमिटी की बैठक शुक्रवार को कमिटी के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल की अध्यक्षता में हुई।
बैठक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय कार्तिक उरांव की जयंती 29 अक्टूबर को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। श्री जायसवाल ने कहा कि स्व.कार्तिक उरांव की कृतियों को वर्चुअल मीटिंग के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। इस मौके पर झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस की ओर से हरमू स्थित स्वर्गीय कार्तिक उरांव चौक पर 29 अक्टूबर को पूर्वाह्न 11ः30 बजे श्रद्धासुमन अर्पित किया जाएगा।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि स्व. कार्तिक उरांव ने बिरसा कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना कर कृषि क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया था। उन्होंने नौकरी छोड़कर राजनीति में प्रवेश किया। आदिवासियों के जल, जंगल, जमीन की रक्षा की। आदिवासी विश्व परिषद का गठन किया। कार्तिक उरांव ने एक और महत्वपूर्ण कार्य किया था। जब 1980 में आदिवासियों एवं एससी समाज की संविधान में आरक्षण की अवधि समाप्त हो रही थी, तब स्व. उरांव ने इनके आरक्षण को बहाल रखने के लिए आवाज उठाई थी।
बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव, जगदीश साहु, सलीम खान, जितेन्द्र त्रिवेदी, विभव नाथ शाहदेव, ख्याति मुंजाल, कोमल कृति, मनीषा, सुयश सिन्हा, अमरजीत सिंह, प्रेम चौरसिया, गौरव आनंद ,पुनीत कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0