बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी : आलमगीर आलम

Jun 5, 2024 - 10:10
बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी : आलमगीर आलम

रांची। पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न स्व.राजीव गांधी की जयंती के मौके पर ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने अपने आवासीय कार्यालय में स्व.गांधी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया।
इस अवसर पर उन्होंने स्व. राजीव गांधी को याद करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में देश को विकास की एक नई दिशा मिली थी। उन्होंने डिजिटल इंडिया के सपने को साकार कर आधुनिक भारत के नवनिर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया। जिसने भारत को 21 वीं सदी के लिए तैयार किया था। चाहे वह सूचना क्रांति हो , कंप्यूटर हो, आधुनिकीकरण हो या उद्योगों का विकास हो। राजीव जी ने हर क्षेत्र में नई और क्रांतिकारी पहल की। जिसका लाभ देशवासियों को मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि यह सब कार्य करते हुए स्व.गांधी ने देश की विरासत और लोकतंत्र को और मजबूत करने का भी काम किया। पंचायती राज व्यवस्था से ग्रामीण क्षेत्रों की भागीदारी बढ़ी एवं गांव सशक्त हुए।
मौके पर मौजुद पाकुड़ विधानसभा प्रभारी एवं पूर्व महासचिव शशि भूषण राय ने भी स्व.राजीव गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि राजीव गांधी ने वोट देने की आयु 21 वर्ष से 18 वर्ष किया, इस निर्णय से युवाओं की भागीदारी लोकतंत्र में बढ़ी। स्व.गांधी ने पूरे विश्व में शांति एवं सद्भावना का संदेश दिया था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0