बाबा नगरी में जमीन कब्जा को लेकर भू मफ़ियाओं ने मारपीट कर चार को किया घायल।

नंदन पहाड़ , सिद्धार्थनगर, बैजनाथ आश्रम के समीप रहने वाले रामाश्रय प्रसाद सिंह एवं उनके परिजनों को भू मफ़ियाओं ने मार कर घायल कर दिया ।

Jun 5, 2024 - 07:19
बाबा नगरी में जमीन कब्जा को लेकर भू मफ़ियाओं ने मारपीट कर चार को किया घायल।

देवघर/शेखर

बाबा नगरी की जमीन पर भू माफियाओं की किस कदर नजर है, इसका जीता जागता प्रमाण शुक्रवार को देखने को मिला। सूत्रों के अनुसार नगर थाना क्षेत्र के नंदन पहाड़ , सिद्धार्थनगर, बैजनाथ आश्रम के समीप रहने वाले रामाश्रय प्रसाद सिंह अपने परिजनों के साथ उक्त जमीन पर काम कर रहे थे। उन्होंने समीप में ही लगभग 2 कट्ठा जमीन खरीद कर उसमें बाउंड्री वॉल के साथ करकट का दो रूम बनाया था।

भू-माफियाओं पर लगा रहे हैं आरोप

शुक्रवार को भू माफियाओं ने लगभग 50 लोगों के साथ अचानक दिन में 11:30 बजे के आसपास रामाश्रय प्रसाद सिंह के घर में घुसकर एक महिला सहित चार लोगों को घायल कर दिया। सभी हमलावर कुदाल व घातक हथियार से लैस थे। घायलों में रामाश्रय प्रसाद सिंह (70 वर्ष), उनके पुत्र धर्मेंद्र कुमार सिंह (35वर्ष) व बिजली विभाग में काम करने वाले उनके पुत्र संतोष कुमार (40वर्ष) के अलावा एक महिला भी शामिल है। घायलों ने बताया कि शुक्रवार की सुबह 11:30 बजे के आसपास कुछ लोग उनके घर में घुस गए और महिलाओं के साथ मारपीट करते हुए उन्हें घर से बाहर निकाल रहे थे।

सभी घायलों का सदर अस्पताल में हो रहा है इलाज।

इस बीच तीनों के पहुंचने पर मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद सभी घायल नगर थाना पहुंचे । जहां से सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल इंजुरी देकर भेज दिया गया। घायल महिला का इलाज किए जाने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। जबकि गंभीर रूप से घायल तीनों पिता-पुत्र का सदर अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0