महान समाजवादी चिंतक विष्णु चरण महतो की 34वीं पुण्यतिथि मनाई गई

सादगी के प्रतिमूर्ति थे विधि विशेषज्ञ प्रो. महतो : डॉ.राजाराम महतो

Jun 7, 2024 - 06:05
महान समाजवादी चिंतक विष्णु चरण महतो की 34वीं पुण्यतिथि मनाई गई

रांची : छोटानागपुर विधि महाविद्यालय,रांची के प्रोफेसर एवं सिल्ली प्रखंड के प्रथम प्रमुख स्व. प्रो.विष्णुचरण महतो की 34वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर झारखंड राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य व लोकप्रिय समाजसेवी डॉ.राजाराम महतो ने स्व.विष्णुचरण महतो के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। मौके पर उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि स्व.महतो कानून के ज्ञाता के साथ ही उच्च विचार और सादगी के प्रतिमूर्ति थे। प्रो. महतो आजीवन गरीबों की सेवा एवं सिल्ली क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के कार्य में जुटे रहे। उनकी इन्हीं विशेषताओं के कारण आज भी लोग उन्हें एक प्रखर बुद्विजीवी ,समाज सुधारक, कुरमाली भाषा के अस्तित्व के रक्षक एवं न्यायप्रिय नेता के रुप में याद करते हैैं।
श्रद्धांजलि सभा के बाद डॉ. सन्तोष कुमारी जैन द्बारा लिखित पुस्तक “कहानियां कुछ अपनी कुछ परायी” का लोकार्पण किया गया। इस मौके पर पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य डॉ.राजा राम महतो के अलावा विंग कमान्डर ज्ञानेश्वर सिंह,डॉ. नीना महतो, रीना महतो,धनेश्वर सिंह, मानेश्वर सिंह सहित अन्य मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0