महामहिम के आगमन से बिहार की खादी, बुनकरों को बहुत प्रोत्साहन मिला

Oct 23, 2021 - 09:25
महामहिम के आगमन से बिहार की खादी, बुनकरों को बहुत प्रोत्साहन मिला

अमरेन्द्र कुमार सिंह
गया । खादी और सभी बिहार वासियों के लिए शुक्रवार का दिन अत्यंत सौभाग्य का दिन रहा। देश के महामहिम राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद अपने परिवार के साथ खादी मॉल आये उनका चंदन वंदन और अभिनंदन सैयद शाहनवाज हुसैन उद्योग मंत्री सह गया जिला प्रभारी मंत्री ने किया। उन्होंने तय समय से ज्यादा वक्त खादी मॉल में बिताया। उनके आगमन से बिहार की खादी को, बुनकरों को बहुत प्रोत्साहन मिला। हमारी निरंतर कोशिश है कि बिहार की खादी को बढ़ावा मिले। ऐसे में महामहिम राष्ट्रपति जी का खादी मॉल आगमन हम सब के लिए बहुत बड़ा दिन है। खुशी है कि महामहिम और उनके परिवार ने खादी मॉल में खरीदारी भी की। खादी मॉल में हथकरघा से बनी सूती वस्त्र जैसे गमछा चादर बने कपड़ों को बढ़ावा देने के लिए अत्यधिक प्रयास हो ताकि हथकरघा बुनकरों को आर्थिक स्थिति मजबूती प्रदान हो दुखन पटवा जिला संयोजक बुनकर प्रकोष्ठ गया भाजपा जिला गया कार्यसमिति सदस्य।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0