राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने की स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात

मंत्री बन्ना गुप्ता ने समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन

Jun 10, 2024 - 12:30
राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने की स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात

रांची। राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता ने गुरुवार को राज्य के स्वास्थ्य चिकित्सा, आपदा प्रबंधन मंत्री बन्ना गुप्ता से मुलाकात की। इस दौरान राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के आंदोलन व मुद्दे से उन्हें अवगत कराते हुए विभिन्न मुद्दों पर बातचीत की।
मंत्री बन्ना गुप्ता ने राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के मुद्दे पर अपनी सहमति जताई और उसके समाधान करने का आश्वासन दिया। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने बताया कि मंत्री बन्ना गुप्ता ने यह भी कहा कि अभी कोरोना काल है और तीसरे वेब की आशंकाएं भी है। जैसे ही समय अनुकूल होता है, राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के मुद्दे को सहयोग करने के लिए तत्पर रहेंगे। उक्त जानकारी मोर्चा के मीडिया प्रभारी अशोक कुमार कुशवाहा ने दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0