श्रीकृष्ण प्रणामी ट्रस्ट ने फोटो जर्नलिस्ट को इलाज के लिए दी सहयोग राशि

Jun 5, 2024 - 05:16
श्रीकृष्ण प्रणामी ट्रस्ट ने फोटो जर्नलिस्ट को इलाज के लिए दी सहयोग राशि

रांची। गरीबों के मसीहा संत शिरोमणि श्रीश्री 108 स्वामी सदानंद महाराज द्वारा संचालित एमआरएस श्रीकृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट, रांची व स्वामी सदानंद प्रणामी चैरिटेबल ट्रस्ट, (दिल्ली) की रांची शाखा के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को मोरहाबादी निवासी किडनी रोग से पीड़ित वरिष्ठ छायाकार कामदा कुमार (मुन्ना जी) को इलाज के लिए सहयोग राशि (5100 रुपये) दी गई। मुन्ना कामदा किडनी, शूगर एवं अन्य रोग से पीड़ित हैं। उन्होंने संस्था के अध्यक्ष डुंगरमल अग्रवाल एवं सचिव मनोज कुमार चौधरी से इलाज हेतु सहयोग करने का अनुरोध किया था। उन्होंने बताया कि इलाज कराते -कराते उनकी माली हालत बहुत ही दयनीय हो गई है। उनकी स्थिति देखकर संस्था के अध्यक्ष एवं सचिव ने संस्था के कुछ सदस्यों की एक बैठक की और उनको सहयोग करने का निर्णय लिया। सदस्यों ने उनकी धर्मपत्नी मालती देवी एवं उनके पुत्र सोनु कुमार को सहयोग राशि देकर सहायता प्रदान की।
सेवा के इस महान कार्य में संस्था के सह-संरक्षक बंसत कुमार गौतम, अध्यक्ष डुंगरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, सचिव मनोज कुमार चौधरी, पुरणमल सर्राफ,नन्द किशोर चौधरी,बिष्णु सोनी, ओमप्रकाश सरावगी एवं संस्था के और भी अन्य सदस्य उपस्थित थे। सबों ने मुन्ना कामदा के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
यह जानकारी संस्था के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल ने दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0