श्रीकृष्ण प्रणामी महिला समिति ने जन्माष्टमी के अवसर पर किया भव्य कार्यक्रम आयोजित

Jun 5, 2024 - 07:20
श्रीकृष्ण प्रणामी महिला समिति ने जन्माष्टमी के अवसर पर किया भव्य कार्यक्रम आयोजित

रांची। श्रीकृष्ण प्रणामी महिला समिति ने भगवान श्रीकृष्ण का जन्म उत्सव मंगलवार को और नन्दोत्सव बुधवार को धूमधाम से मनाया।
नन्दोत्सव का कार्यक्रम विधा देवी अग्रवाल के निवास स्थान शिवगंज, हरमु रोड स्थित सत्संग भवन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिला समिति की सदस्यों द्वारा भजनों की अमृत वर्षा की गई।
श्री कृष्ण प्रणामी महिला समिति द्वारा सत्संग भवन स्थित मंदिर को फूलों एवं गुब्बारों से सजाया गया। श्री राजश्यामा जी एवं प्रणामी समाज के संत महात्माओं का दरबार बड़ा ही मनमोहक सजाया गया था। भगवान श्री कृष्ण (लड्डू गोपाल) का झूला भी गुब्बारों एवं फूलों से सजाया गया।
महोत्सव में मुख्य रूप से संस्था के महिला समिति की विधा देवी अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल, नेहा अग्रवाल, अंशुल अग्रवाल, ललिता अग्रवाल, नीलम गोयल, उषा मोदी, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, योगेश कुमार अग्रवाल, तरूण अग्रवाल सहित महिला समिति की अन्य सदस्य उपस्थित थीं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0