सहरसा के जिप अध्यक्ष से मिला एआईएसएम जेडब्ल्यूए का प्रतिनिधिमंडल, पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर सौंपा ज्ञापन

Jun 6, 2024 - 05:33
सहरसा के जिप अध्यक्ष से मिला एआईएसएम जेडब्ल्यूए का प्रतिनिधिमंडल, पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर सौंपा ज्ञापन

सहरसाःआज ऑल इंडिया स्माॅल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के बिहार/झारखंड और बंगाल प्रभारी प्रीतम सिंह भाटिया ने पत्रकारहित की मांगों को लेकर सहरसा की जिला परिषद अध्यक्ष अरहुल देवी को एक ज्ञापन सौंपा है.ज्ञापन के माध्यम से प्रदेश प्रभारी प्रीतम भाटिया ने बिहार में पत्रकार सुरक्षा कानून,बीमा,एक्रीडिटेशन सहित अन्य मांगों को लेकर सरकार को ध्यान आकृष्ट कराने हेतु आग्रह किया है.बिहार के सहरसा डीबी रोड स्थित चेयरमैन आवास में प्रीतम भाटिया ने चाय पर चर्चा के दौरान चेयरमैन अरहुल देवी के अनुपस्थिति में उनके पति राजद नेता और रिटायर पुलिस पदाधिकारी गजेंद्र यादव को पत्रकारों की समस्या से अवगत कराया है.श्री यादव ने इस मामले को चेयरमैन के माध्यम से राज्य सरकार और नेता प्रतिपक्ष तक पहुंचाने का आश्वासन दिया है.
राजद नेता गजेंद्र यादव को श्री भाटिया ने साईं दरबार का चित्र देकर भी सम्मानित किया

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0