सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के नवनियुक्त निदेशक शशि प्रकाश सिंह ने किया पदभार ग्रहण

विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों ने गर्मजोशी से किया स्वागत

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के नवनियुक्त निदेशक शशि प्रकाश सिंह ने किया पदभार ग्रहण

रांची। झारखंड सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के नवनियुक्त निदेशक शशि प्रकाश सिंह गुरुवार को सूचना भवन पहुंचे। वहां उन्होंने अपना पदभार ग्रहण किया।
विभागीय वरिष्ठ अधिकारी शालिनी वर्मा ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी गण मौजूद थे।