स्वतंत्रता दिवस पर डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने फहराया तिरंगा, राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का किया आह्वान

गयाजी । स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस प्रत्येक भारतीय के लिए गौरव, सम्मान और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह दिन हमें उन महान स्वतंत्रता सेनानियों और वीर शहीदों के त्याग, तपस्या और बलिदान की याद दिलाता है, जिन्होंने अपना सर्वस्व न्योछावर कर देश को स्वतंत्रता दिलाई। महात्मा गांधी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, सरदार वल्लभभाई पटेल, डॉ. राजेंद्र प्रसाद सहित असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को देश कभी भुला नहीं सकता। डॉ. मिश्रा ने कहा कि आज हमारा दायित्व है कि हम स्वतंत्रता के मूल्यों की रक्षा करते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता को और मजबूत करें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकास, आत्मनिर्भरता और विश्व पटल पर अपनी मजबूत पहचान की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने देशवासियों से जाति, धर्म, भाषा और क्षेत्र से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने तथा विकसित और सशक्त भारत के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। अंत में उन्होंने सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Aug 15, 2026 - 18:23
स्वतंत्रता दिवस पर डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने फहराया तिरंगा, राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का किया आह्वान

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0