हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकली साइकिल तिरंगा रैली, 15 किलोमीटर तक गूंजा देशभक्ति का संदेश

नरकटियागंज। आगामी स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में 44वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, नरकटियागंज के कार्यक्षेत्र अंतर्गत ‘ई’ समवाय मंगुराहा, बाह्य सीमा चौकी पिरारी एवं बाह्य सीमा चौकी जम्हौली द्वारा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत साइकिल तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम कमांडेंट बलवंत सिंह नेगी के मार्गदर्शन एवं सहायक कमांडेंट परिमल मंडल के नेतृत्व में आयोजित हुआ। रैली का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों एवं स्कूली बच्चों में राष्ट्रप्रेम, देशभक्ति और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को जागृत करना था। साइकिल तिरंगा रैली गौनाहा बाजार से सरफरवा, जम्हौली से हरकटवा तथा मंडीहा से बखरी चौक तक करीब 15 किलोमीटर की दूरी तय कर निकाली गई। रैली के दौरान जवानों, स्कूली छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीणों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति का संदेश दिया। कार्यक्रम में ज्ञान सागर कोचिंग सेंटर के प्रधानाध्यापक विजय कुमार, निरीक्षक सामान्य संजीव कुमार वर्मा, उप निरीक्षक सामान्य एम. चौबा सिंह सहित स्कूली छात्र-छात्राओं एवं करीब 100 ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली के माध्यम से लोगों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर तिरंगा फहराने और राष्ट्र के प्रति सम्मान एवं एकता की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया गया।

Aug 12, 2026 - 09:06
हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकली साइकिल तिरंगा रैली, 15 किलोमीटर तक गूंजा देशभक्ति का संदेश

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0