12वाँ राष्ट्रीय हथकरघा दिवस समारोह उत्साहपूर्वक मनाया गया

गया जी । मगध क्षेत्रीय हथकरघा सहकारी संघ लिमिटेड द्वारा 12वाँ राष्ट्रीय हथकरघा दिवस कार्यालय पिहानी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि समाज के अध्यक्ष प्रमोद कुमार एवं वार्ड प्रतिनिधि मुन्ना कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता देवलाल प्रसाद ने की। इस अवसर पर हैंडलूम से निर्मित सूती वस्त्रों से जुड़े सभी बुनकरों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुन्ना पाल, प्रेम नारायण महाजन, खूब लाल, ललिता देवी, कविता देवी सहित सैकड़ों हथकरघा बुनकर महिला, पुरुष एवं बुजुर्गों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। केंद्र सरकार एवं बिहार सरकार के समक्ष हथकरघा बुनकरों के लिए 9 सूत्री मांगें रखी गईं, जिसमें बुनकरों के लिए पेंशन, कार्यशील पूंजी, बच्चों की पढ़ाई के लिए छात्रवृत्ति तथा स्वास्थ्य सुविधा के लिए बुनकर कार्ड योजना लागू करने की मांग प्रमुख रूप से शामिल है। वक्ताओं ने हथकरघा को हमारी परंपरा, संस्कृति एवं बुनकरों की मेहनत की पहचान बताते हुए बुनकरों के विकास एवं सम्मान के लिए सरकार से सकारात्मक पहल करने का आह्वान किया।

Aug 7, 2026 - 16:24
12वाँ राष्ट्रीय हथकरघा दिवस समारोह उत्साहपूर्वक मनाया गया

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0