13 बिहार बटालियन एनसीसी द्वारा दस दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ

13 बिहार बटालियन एनसीसी औरंगाबाद द्वारा राधा शांता कॉलेज तिलौथू रोहतास में आयोजित 13वीं दस दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का कैम्प कमांडेंट कर्नल राजकुमार सिंह ने शुभारंभ किया

Sep 10, 2024 - 21:14
13 बिहार बटालियन एनसीसी द्वारा दस दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ

गया । 13 बिहार बटालियन एनसीसी औरंगाबाद द्वारा राधा शांता कॉलेज तिलौथू रोहतास में आयोजित 13वीं दस दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का कैम्प कमांडेंट कर्नल राजकुमार सिंह ने शुभारंभ किया।इस मौके पर कैंप कमांडेंट राजकुमार सिंह ने कहा कि यह दस दिवसीय कैंप 09 सितम्बर 2024 से 18 सितम्बर 2024 तक चलेगा।इस कैम्प में औरंगावाद,रोहतास,आरा, बक्सर, गया एवं बिहारशरीफ के लगभग 400 एनसीसी कैडेट्स  एवं 05 एएनओ भाग ले रहे है। इस शिविर में सभी कैडेट को विशेष प्रशिक्षण दिया जायेगा, जिसमें मुख्यतःड्रिल,मैप रिडिंग,फा्यरिंग,गेम,साहित्य एवं विभिन्न प्रशिक्षण के बारे में बताया जायेगा,इसके साथ ही विशेष रूप से फायर विग्रेड, उडान, आरटीओ, एआरओ, आपदा प्रबंधन,पोक्सो एक्ट,एवं मेडिकल टीम के द्वारा प्रशिक्षण दिया जायेगा साथ ही साथ इस शिविर में ग्रुप मुख्यालय स्तर पर वेस्ट कैडेट्स एवं सेकेण्ड वेस्ट कैडेट्स (एस डी,एस डब्ल्यू एवं जेडी,जे डब्ल्यू)का चयन किया जाना है।इस शिविर में प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद कैडेटों में नई उर्जा और उत्साह का विकास होगा,जो आगे चलकर ए,बी,सी, प्रमाण पत्र प्राप्त करने में काफी लाभदायक होगा।जिसके उपरान्त एनसीसी कैडेट्स भारतीय सेना में शामिल होने के लायक होंगे एवं अन्य प्रतियोगिता परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने में आसानी होगा।मौके पर कॉलेज के प्रधानाध्यापक अशोक कमार सिंह,डिप्टी कैम्प कमांडेंट प्रदीप तक्षक,एएनओ,सीटीओ, बटालियन के सुबेदार मेजर बिराज टोपो सहित अन्य मौजूद थे

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0