175 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने किया पौधरोपण

175 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने किया पौधरोपण

May 7, 2025 - 18:55
175 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने किया पौधरोपण

गया । 175 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल द्वारा पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम 175 बटालियन सीआरपीएफ के कमांडेंट राजीव कुमार झा ने रानी हाई स्कूल कामरूप के मैदान में पौधरोपण कर किया। कार्यक्रम में सीआरपीएफ के अधिकारियों एवं जवानों सहित विद्यालय के छात्रों एवं अध्यापकों के साथ मिलकर आयोजित किया गया जिसमें 500 से अधिक विभिन्न प्रकार के फलदार,औषधीय एवं सजावटी पौधे जैसे नीम,अर्जुन,जामुन, अमरूद,पीपल,इत्यादि लगाए गए।विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने पौधरोपण कार्यक्रम में उत्साह के साथ भाग लिया।इस अवसर पर द्वितीय कमान पदाधिकारी अमित सिन्हा,सहायक कमांडेंट कोमलप्रीत कौर सहित राजपत्रित अधिकारी,अधिनस्थ अधिकारी तथा जवानों ने पौधा रोपण कार्यक्रम में बढ़-चढक़र हिस्सा लिया।इस अवसर पर कमांडेंट राजीव कुमार झा ने कहा कि हम जानते हैं कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं।इनके बिना इस धरा पर मानव जीवन एवं इसके परिस्थितिकी तंत्र की परिकल्पना भी नहीं की जा सकती है।उन्होंने ने कहा कि यह पौधा रोपण कार्यक्रम तभी सफल समझा जाएगा,जब इसमें से अधिकांश पौधों की निरंतर देखभाल करके इन्हें जीवित रखने में सफलता मिले। इस मौके पर रानी उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक दीपक कुमार शर्मा सहायक शिक्षक सर्वनंद कलिता एवं विद्यालय के छात्र उपस्थित रहे स्थानीय जनता प्रशासन स्कूल अध्यापक को बच्चों द्वारा 175 बटालियन सीआरपीएफ के इस वृक्षारोपण अभियान की पूरी-पूरी प्रशंसा की गई व भविष्य में भी इस प्रकार के अन्य कार्यक्रम रानी उच्च विद्यालय में व गांव में आयोजित करने का अनुरोध किया।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0