44वीं वाहिनी एसएसबी में अंतर-बटालियन पंजा कुश्ती प्रतियोगिता का डिप्टी कमांडेंट ज्ञानेंद्र कुमार ने किया शुभारंभ

नरकटियागंज। 44वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), नरकटियागंज के वाहिनी मुख्यालय में पाँच दिवसीय अंतर-बटालियन पुरुष एवं महिला पंजा कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन उप कमांडेंट श्री ज्ञानेन्द्र कुमार ने किया। प्रतियोगिता में 44वीं वाहिनी नरकटियागंज की पुरुष टीम, 21वीं वाहिनी बगहा की पुरुष टीम, 47वीं वाहिनी रक्सौल की पुरुष एवं महिला टीम तथा 65वीं वाहिनी बगहा की पुरुष टीम के खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस अवसर पर उप कमांडेंट श्री ज्ञानेन्द्र कुमार ने कहा कि पंजा कुश्ती केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि यह जवानों में शक्ति, गति, चपलता, संतुलन और आत्मविश्वास का विकास करती है। ऐसे खेल आयोजनों से बलकर्मियों को अपनी शारीरिक क्षमता, तकनीक और खेल कौशल का प्रदर्शन करने का उत्कृष्ट अवसर मिलता है। साथ ही आपसी समन्वय, अनुशासन और खेल भावना भी मजबूत होती है। कार्यक्रम में सहायक कमांडेंट श्री रामवीर कुमार, सहायक कमांडेंट (संचार) श्री रियाज पी., निरीक्षक (सामान्य) पवन कुमार सिंह, निरीक्षक (सामान्य) बलवीर राम, मुख्य आरक्षी (सामान्य) विजय कुमार सिंह सहित सभी खिलाड़ी एवं बलकर्मी उपस्थित रहे।

Jul 10, 2026 - 21:48
44वीं वाहिनी एसएसबी में अंतर-बटालियन पंजा कुश्ती प्रतियोगिता का डिप्टी कमांडेंट ज्ञानेंद्र कुमार ने किया शुभारंभ

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0