बिहार विधानसभा और पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी, जांच में जुटा बम स्क्वॉड, मचा हड़कंप

बम से उड़ाने की धमकी वाले मेल में लिखा है कि ‘विधानसभा में 13RDX लगाए हैं। सवा दो बजे धमाकों के लिए तैयार रहो। विधायक और आम जनता को बाहर निकाल लो।’

Apr 10, 2026 - 16:30
Apr 10, 2026 - 16:31
बिहार विधानसभा और पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी, जांच में जुटा बम स्क्वॉड, मचा हड़कंप

PATNA : बिहार विधानसभा के साथ-साथ पटना सिविल कोर्ट को एकबार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी मिलने के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वायड की टीम ने विधानसभा और कोर्ट परिसर पहुंच गहनता से छानबीन शुरू कर दी है।

पीरबहोर थानाध्यक्ष की माने तो ‘मेल के जरिए कोर्ट को बम से उड़ने की धमकी मिली है। फिलहाल, परिसर में तलाश जारी है।’ हालांकि, कोर्ट को बंद नहीं कराया गया है। अदालती कामकाज जारी है। इस दौरान सुरक्षाकर्मी कैंपस में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं।'

गौरतलब है कि बम से उड़ाने की धमकी वाले मेल में लिखा है कि ‘विधानसभा में 13RDX लगाए हैं। सवा दो बजे धमाकों के लिए तैयार रहो। विधायक और आम जनता को बाहर निकाल लो।’

विदित है कि इससे पहले भी बिहार विधानसभा और पटना सिविल कोर्ट को उड़ाने की धमकी मिली थी। हाल ही में दिल्ली पुलिस ने एक आरोपी को अरेस्ट किया था। इसके बाद दावा किया जा रहा था कि अब इस तरीके की धमकी नहीं आएगी। बावजूद इसके पटना सिविल कोर्ट को एक बार फिर से बम से उड़ने की धमकी मिली है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0