मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े अंधाधुंध फायरिंग, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक, मचा हड़कंप

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने खोखे बरामद कर लिए हैं और पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

Apr 3, 2026 - 16:21
मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े अंधाधुंध फायरिंग, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक,  मचा हड़कंप

MUZAFFARPUR : बिहार में बेखौफ अपराधियों का तांडव बदस्तूर जारी है। बेलगाम बदमाशों ने एकबार फिर पुलिस को खुली चुनौती देते हुए दिनदहाड़े दो लोगों पर फायरिंग की है। इस घटना में एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि दूसरा शख्स बुरी तरह जख्मी है।
 
मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े अंधाधुंध फायरिंग

ये पूरी घटना मुजफ्फरपुर के मीनापुर थाना क्षेत्र के विषहर स्थान के पास की है। फिलहाल इस वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। फायरिंग की इस वारदात में मरने वाले शख्स की पहचान कर ली गई है। मृतक की शिनाख्त गागी छपरा गांव निवासी 55 वर्षीय दीप लाल साह के रूप में की गई है। 

गौरतलब है कि दीप लाल साह मानसिक रुप से पीड़ित थे। वहीं, गोली लगने से घायल दूसरे व्यक्ति की पहचान उसी गांव के 60 वर्षीय भोला सिंह के रूप में हुई है। घायल भोला सिंह को इलाज के लिए मुजफ्फरपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

तफ्तीश में जुटी पुलिस

वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने खोखे बरामद कर लिए हैं और पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है। शुरुआती जांच में ये बातें सामने आयी है कि बदमाश दो से तीन की संख्या में थे। फिलहाल पुलिस आसपास लगे CCTV फुटेज की मदद से अपराधियों की धरपकड़ में जुटी है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0