BIG NEWS : बेलगाम रफ्तार का कहर, अर्टिगा कार और ट्रेलर की जोरदार भिड़ंत, झारखण्ड के 4 लोगों की दर्दनाक मौत, मची चीख-पुकार

Jun 13, 2026 - 11:39
BIG NEWS : बेलगाम रफ्तार का कहर, अर्टिगा कार और ट्रेलर की जोरदार भिड़ंत, झारखण्ड के 4 लोगों की दर्दनाक मौत, मची चीख-पुकार

NEWS DESK : आजमगढ़-वाराणसी नेशनल हाइवे पर देवगांव कोतवाली के कंजहित बाजार के दक्षिणी किनारे पर बरडीहा चंदवक जौनपुर मोड़ के पास एक सड़क हादसे में 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

मृतकों की पहचान हाफिज अब्दुल रज्जाक (53 वर्ष), मोहम्मद कैश (53 वर्ष), सोहराब साइन (58 वर्ष) और अंशबाज खान (22 वर्ष) के रूप में हुई है। सभी मृतक झारखण्ड के पलामू के निवासी थे। दुर्घटना में घायल अजमल पुत्र लाल मोहम्मद को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि जहां पर दुर्घटना हुई वह सिंगल लेन की सड़क है। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो ट्रेलर और कार सवार दोनों तेज रफ्तार में थे। अंबेडकर नगर जिले के किसी दरगाह से वापस आ रहे थे, तभी ये हादसा हुआ।  

टक्कर भीषण होने के कारण कार के परखच्चे उड़ गए। अर्टिगा में फंसे लोगों को पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से निकाला गया। घायल पांचों कार सवार को पहले सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय लालगंज पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने चार को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल अजमल को प्राथमिक उपचार के वाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे के बाद कुछ समय तक हाइवे पर यातायात भी प्रभावित रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0