NDA नेताओं को बिहार के CM ने दिया टास्क, कहा : रोज शाम कम से कम दो घंटे निकालिए, जानिए क्यों कहा ऐसा?

Jul 20, 2026 - 19:16
NDA नेताओं को बिहार के CM ने दिया टास्क, कहा : रोज शाम कम से कम दो घंटे निकालिए, जानिए क्यों कहा ऐसा?

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एनडीए के सभी विधायकों से बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में पूरी ताकत के साथ प्रचार करने की अपील की. उन्होंने कहा कि हर विधायक अपने व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद रोज शाम कम से कम दो घंटे बांकीपुर में चुनाव प्रचार के लिए जरूर निकालें. मुख्यमंत्री ने कहा कि यह चुनाव एनडीए के लिए बेहद अहम है और इसमें सभी जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी जरूरी है.

जनता के बीच जाकर सरकार के काम बताने की अपील

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार और संगठन मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं. इसलिए सभी विधायकों की जिम्मेदारी है कि वे लोगों के बीच जाएं और सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी पहुंचाएं. उन्होंने कहा कि जनता से लगातार संपर्क बनाए रखना भी जरूरी है.

"कोई परेशानी हो तो सीधे मुझसे मिलें"

सम्राट चौधरी ने बैठक में साफ कहा कि अगर किसी विधायक को किसी भी तरह की परेशानी या शिकायत है तो वह बिना किसी झिझक के सीधे उनसे व्यक्तिगत रूप से मिल सकता है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि हर विधायक की समस्या को प्राथमिकता के आधार पर सुना जाएगा और उसका समाधान किया जाएगा.

एनडीए की रणनीति का अहम हिस्सा बना बांकीपुर उपचुनाव

मुख्यमंत्री की अपील को बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए एनडीए की चुनावी रणनीति का अहम हिस्सा माना जा रहा है. पार्टी चाहती है कि सभी विधायक अपने-अपने क्षेत्रों के साथ-साथ बांकीपुर में भी समय देकर चुनावी माहौल को एनडीए के पक्ष में मजबूत करें. इसी वजह से सभी विधायकों को रोज शाम दो घंटे प्रचार करने के लिए कहा गया है.

कई विधायकों ने दिया समर्थन

मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद रामकृपाल यादव, विजेंद्र यादव, कोमल सिंह और संतोष मांझी ने कहा कि वे मुख्यमंत्री के निर्देश का पूरी तरह पालन करेंगे. उन्होंने भरोसा दिलाया कि बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में एनडीए प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए सभी विधायक पूरी ताकत से चुनाव प्रचार में जुटेंगे.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0