झारखण्ड बीजेपी ने पंचायत चुनाव 2027 की तैयारी की तेज, अर्जुन मुंडा ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र

May 30, 2026 - 17:59
झारखण्ड बीजेपी ने पंचायत चुनाव 2027 की तैयारी की तेज, अर्जुन मुंडा ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र

Saraikela : भारतीय जनता पार्टी ने आगामी पंचायत चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में सरायकेला-खरसावां जिला भाजपा की ओर से खरसावां स्थित आकर्षणी गेस्ट हाउस में दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कार्यकर्ताओं को संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने का मंत्र दिया।

पंचायत चुनाव 2027 की तैयारी की तेज

प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई तथा वंदे मातरम् का सामूहिक गायन हुआ।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अर्जुन मुंडा ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखकर कार्य करता है। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव केवल राजनीतिक मुकाबला नहीं, बल्कि जनता के बीच संगठन की ताकत और सेवा भाव को प्रदर्शित करने का अवसर है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव स्तर तक जनसंपर्क बढ़ाने और केंद्र सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया।

अर्जुन मुंडा ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र

अर्जुन मुंडा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा, आत्मनिर्भर भारत अभियान और गरीब कल्याण योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में पार्टी कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम है।

प्रशिक्षण शिविर के पहले दिन भाजपा की विचारधारा, संगठनात्मक संरचना, बूथ प्रबंधन, सोशल मीडिया, डिजिटल प्लेटफॉर्म और कार्यकर्ता दायित्व जैसे विषयों पर आठ अलग-अलग सत्र आयोजित किए गए। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को आधुनिक राजनीतिक संचार और संगठन विस्तार के गुर सिखाए।

जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों से पहुंचे कार्यकर्ताओं ने प्रशिक्षण में उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में कई वरिष्ठ भाजपा नेता, जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रशिक्षण वर्ग का समापन रविवार को विशेष सत्रों के साथ होगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0