'मुझे अधिक बोलने की जरूरत नहीं पड़े...वरना कहर ढहेगा', मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने विभागीय अधिकारियों को चेताया
दिलीप जायसवाल ने साफ शब्दों में कहा कि अगर उन्हें ज्यादा बोलना पड़ा तो “कहर ढहेगा।” उन्होंने अधिकारियों को जनता के प्रति जवाबदेह बनने की नसीहत देते हुए कहा कि विभाग अब लापरवाही और गड़बड़ी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगा।
PATNA : बिहार सरकार में नए मंत्रिमंडल के गठन के बाद मंत्री अब पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का कार्यभार संभालने के दूसरे ही दिन मंत्री दिलीप जायसवाल ने विभागीय अधिकारियों और जमीन माफियाओं को कड़ा संदेश दे दिया।
शनिवार को मीडिया से बातचीत करते हुए दिलीप जायसवाल ने साफ शब्दों में कहा कि अगर उन्हें ज्यादा बोलना पड़ा तो “कहर ढहेगा।” उन्होंने अधिकारियों को जनता के प्रति जवाबदेह बनने की नसीहत देते हुए कहा कि विभाग अब लापरवाही और गड़बड़ी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगा।
मंत्री ने कहा कि सरकार के पास अब जमीन से जुड़े सभी रिकॉर्ड उपलब्ध हैं और कोई भी जमीन माफिया कागज फाड़कर या रिकॉर्ड मिटाकर बच नहीं सकता। उन्होंने बताया कि विभागीय अधिकारियों को पहले ही इस संबंध में स्पष्ट निर्देश दिए जा चुके हैं।
गलत करने वालों को भेजा जाएगा जेल
मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने यह भी कहा कि सिस्टम में गलत करने वाले सीधे जेल जाएंगे जबकि जो कर्मचारी या पदाधिकारी सिस्टम में अच्छे से काम करेंगे, उन्हें सम्मानित किया जाएगा। मीडिया से बात करते हुए मंत्री दिलीप जायसवाल ने उस समय का भी जिक्र करते हुए विभाग की उपलब्धियां गिनवाई, जब वे पहले भी राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री बने थे।
शुक्रवार को भी दिया था क्लियर मैसेज
शुक्रवार को पदभार ग्रहण करने के बाद मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा था, पदाधिकारियों और कर्मचारियों की हड़ताल चल रही थी। करीब 3 महीने से विभाग के बहुत सारे काम ठप पड़े हुए थे। आम जनता को कठिनाई हो रही थी। विभाग के प्रयास से फिर से सब कुछ पटरी पर आ रहा है। सख्त लहजे में उन्होंने यह भी कहा कि नीचे स्तर पर विभाग की काफी नाकामी है, जिसको लेकर विभाग लगातार प्रयास कर रहा है कि विभाग के अंदर साफ-सुथरा और स्वच्छ काम लोगों तक मिल सके।
दिलीप जायसवाल ने यह भी कहा था कि पहले भी इस विभाग में क्लियर संदेश दिया था कि मैं किसी भी परिस्थिति में गलत करने पर बख्शने वाला नहीं हूं और पहले भी कार्रवाई की थी। आज भी कहा रहा हूं विभाग जन मानस के पटल पर खरा उतरेगा. किसी को भी परेशानी ना हो, इसका प्रयास करूंगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

