झारखण्ड के राज्यपाल से मिलीं चंपई सोरेन की बेटी दुखनी सोरेन, सबर जनजाति की घटती आबादी का उठाया मुद्दा

May 29, 2026 - 18:05
May 29, 2026 - 18:05
झारखण्ड के राज्यपाल से मिलीं चंपई सोरेन की बेटी दुखनी सोरेन, सबर जनजाति की घटती आबादी का उठाया मुद्दा

RANCHI : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन की पुत्री दुखनी सोरेन ने झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार से आज राजभवन जाकर शिष्टाचार मुलाकात की और उन्हें अपने हाथों से चित्रकला भेंट की। 

20 मिनट की इस मुलाकात में पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन की पुत्री दुखनी सोरेन ने जादूगोड़ा, पोटका, घाटशिला, बहडागोंडा में विलुप्त होती सबर जनजाति की बदहाल स्थित व योजनाओं के लाभ से जानबूझ कर उन्हें वंचित किए जाने का मुद्दा उठाया और उनकी दिनों दिनों घटती आबादी  पर संज्ञान लेने का आग्रह राज्यपाल संतोष गंगवार से किया।

इस दौरान राज्यपाल ने घटती संख्या के कारणों को जानने की भी कोशिश की। राज्यपाल से मिलने पहुंची  दुखनी सोरेन ने झारखंड में जल, जंगल, जमीन, स्थानीय नीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार एवं आदिवासी संस्कृति की रक्षा हेतु ठोस और प्रभावी पहल की मांग राज्यपाल से की।
 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0