पटना में गंगा उफान पर, खतरे के निशान से 1.09 मीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर
पटना: राजधानी में गंगा का जलस्तर लगातार खतरे के निशान से ऊपर बना हुआ है। शुक्रवार रात आठ बजे गांधी घाट पर गंगा का जलस्तर 49.69 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान से 1.09 मीटर ऊपर है। हालांकि पिछले 24 घंटे में जलस्तर में महज दो सेंटीमीटर की बढ़ोतरी हुई है, लेकिन घाटों और निचले इलाकों में पानी का फैलाव जारी है।

कलेक्ट्रेट घाट की सीढ़ियों तक पहुंचा पानी अब सड़क पर भी फैल गया है। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने सड़क पर बैरिकेडिंग कर आवाजाही रोक दी है। वहीं, दीघा घाट पर गंगा का जलस्तर 50.77 मीटर पर स्थिर है। पानी अब बिंद टोली के घरों के काफी करीब पहुंच गया है।
कंगन घाट से किला रोड की ओर पानी फैलने के कारण लगातार तीसरे दिन आवागमन प्रभावित है। इसके अलावा भद्र घाट और महावीर घाट पर भी बैरिकेडिंग के चलते लोगों की आवाजाही बंद है।
प्रशासन ने घाटों पर स्नान और अन्य गतिविधियों के लिए पहुंच रहे लोगों को सावधानी बरतने की अपील की है। लोगों से जलस्तर बढ़ने की स्थिति को देखते हुए नदी और घाटों के आसपास जाने से बचने को कहा गया है।
वहीं, मनेर में गंगा का जलस्तर 52.58 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान से 58 सेंटीमीटर ऊपर है। हाथीदह में जलस्तर 42.68 मीटर रहा, जो खतरे के निशान से 92 सेंटीमीटर अधिक है।
पुनपुन नदी का जलस्तर श्रीपालपुर में खतरे के निशान से 99 सेंटीमीटर नीचे है, जबकि दरधा नदी के कोल्हाचक में जलस्तर खतरे के निशान से 2.25 मीटर ऊपर दर्ज किया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0