हेमंत कैबिनेट की बैठक में कुल 27 प्रस्तावों पर लगी मुहर, RIMS-2 निर्माण को मंजूरी, श्रावणी मेले के लिए 28 अस्थायी ओपी बनेंगे

Jul 2, 2026 - 19:41
हेमंत कैबिनेट की बैठक में कुल 27 प्रस्तावों पर लगी मुहर, RIMS-2 निर्माण को मंजूरी, श्रावणी मेले के लिए 28 अस्थायी ओपी बनेंगे

RANCHI : धुर्वा स्थित प्रोजेक्ट भवन में गुरुवार को सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक संपन्न हुई. बैठक में कुल 27 प्रस्तावों पर मुहर लगी. वहीं, CAG का प्रतिवेदन अगला विधानसभा सत्र में रखा जाएगा. 

कैबिनेट की बैठक में राज्य के प्रखंड-अंचलों में झारखंड प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारियों का पदस्थापन की स्वीकृति मिली गई है. झारखंड राज्य में DBG को भी मंजूरी मिल गई है. विकसित भारत ग्रामीण रोजगार योजना पर भी मुहर लगी है. रिम्स 2 के निर्माण को लेकर भी कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है.

श्रावणी मेला को लेकर 30 जुलाई से 28 अगस्त तक अस्थायी 28 ओपी बनाने की स्वीकृति हेमंत कैबिनेट में मिली है. बिरसा चौक गोल चक्कर प्रोजेक्ट भवन चांदनी चौक तक 2.69 किलोमीटर के चौड़ीकरण, मजबूतीकरण और पुनर्निर्माणकर के लिए 36 करोड़ 30 लाख 33,000 की स्वीकृति मिली. अखिलेश कुमार को पदोन्नति की स्वीकृति मिली है. 

झारखंड राज्य निम्नवर्गीय सेवा के गठन की स्वीकृति मिली. साथ ही झारखंड निजी विश्वविद्यालय अधिनियम के तहत चंदनकयारी में डिग्री कॉलेज के स्थापना पर लगी मुहर.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0