खान सर की हो सकती है गिरफ्तारी!, पटना में कोचिंग के बाहर छात्रों का हंगामा, पुलिस की अपील : न आएं बहकावे में 

Jun 5, 2026 - 18:12
खान सर की हो सकती है गिरफ्तारी!, पटना में कोचिंग के बाहर छात्रों का हंगामा, पुलिस की अपील : न आएं बहकावे में 

PATNA : पटना में फायरिंग मामले में खान सर की गिरफ्तारी हो सकती है। कदमकुआं थाने में फैसल खान उर्फ खान सर के खिलाफ हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। खान सर के गार्ड्स ने पुलिस को बयान दिया है कि उन्होंने हमें कहा तुम गोली चलाओ बाकी हम देख लेंगे। इसी आधार पर पुलिस ने खान सर के खिलाफ FIR दर्ज की है।

BNS की धारा 109 के तहत ये केस दर्ज किया गया है। इसमें 10 साल तक की जेल और जुर्माने का प्रावधान है। इसमें अग्रिम जमानत भी नहीं मिल सकती है। FIR के बाद खान की कोचिंग पर उनके वकील पहुंचे। 

इधर, लॉ-एंड-ऑर्डर को लेकर IG ऑफिस में पुलिस की हाई लेवल मीटिंग हुई। पुलिस ने छात्रों से अपील की है कि वो किसी कोचिंग सेंटर के बहकावे में ना आएं। वहीं, सैकड़ों की संख्या में स्टूडेंट्स खान सर की कोचिंग के बाहर जुटे और समर्थन में नारेबाजी की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0