कटिहार में दिनदहाड़े वकील की गोली मारकर हत्या, कोर्ट जाने के दौरान पटेल चौक पर वारदात

कटिहार के नगर थाना क्षेत्र स्थित पटेल चौक पर सोमवार को दिनदहाड़े एक वकील की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि मृतक घर से कोर्ट जाने के लिए निकले थे, तभी अपराधियों ने उनके सिर में गोली मार दी। घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। मृतक रोजिदपुर इलाके के रहने वाले बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। फिलहाल हत्या के कारणों और आरोपियों की पहचान स्पष्ट नहीं हो सकी है।

Oct 5, 2026 - 13:20
कटिहार में दिनदहाड़े वकील की गोली मारकर हत्या, कोर्ट जाने के दौरान पटेल चौक पर वारदात

कटिहार: कटिहार में दिनदहाड़े एक वकील की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात नगर थाना क्षेत्र के पटेल चौक पर हुई, जहां अपराधियों ने वकील के सिर में गोली मार दी। गोली लगने के बाद घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि मृतक पेशे से वकील थे और रोजिदपुर इलाके के रहने वाले थे। वह घर से कोर्ट जाने के लिए निकले थे। इसी दौरान पटेल चौक के पास अपराधियों ने उन्हें निशाना बनाया और गोली मारकर फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के इलाके में छानबीन कर अपराधियों की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0