भाजपा मानपुर नगर मंडल कार्यसमिति की एकदिवसीय बैठक हुआ संपन्न

Jan 11, 2024 - 10:45
भाजपा मानपुर नगर मंडल कार्यसमिति की एकदिवसीय बैठक हुआ संपन्न

गया । शहर के मानपुर मथुरासिनी मंदिर के प्रांगण में भाजपा मानपुर नगर मंडल कार्यसमिति की बैठक किया गया। जिसमें जिले से जिला महामंत्री रंजन कुमार सिंह उपस्थित रहे। सर्वप्रथम डॉक्टर श्याम प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर पुष्प चढ़कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।कार्यक्रम में मानपुर मंडल के नगर अध्यक्ष बाला सिंह ने मुख्य अतिथि को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किए और कार्यक्रम की शुरुआत किया गया। जिसमें मानपुर नगर मंडल के सभी पदाधिकारी, सभी मोर्चा के अध्यक्ष, शक्ति केंद्र के प्रभारी, सभी बूथों के अध्यक्ष सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। बैठक में मुख्य अतिथि ने भारत सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताएं। मौके पर मंडल अध्यक्ष बाला सिंह उर्फ बालाजी, विक्रमादित्य सिंह कुशवाहा, राणा रंजीत सिंह, प्रमोद कुमार आनंद उर्फ प्रमोद चौधरी प्रवक्ता भाजपा अनु० जा० मोर्चा, बिहार प्रदेश सह गया के पूर्व मेयर प्रत्याशी, विधानसभा विस्तारक पुरेन्दू मिश्रा, बुनकर नेता दुखन पटवा, भाजपा के वरिष्ठ नेता विनय कुमार प्रभाकर, उमेश कुमार, सूर्य देव चंद्रवंशी, सुजीत कुशवाहा, अनिल चौधरी, राकेश रंजन कुमार, प्रभंजन कुमार शर्मा, साकेत संगम, मुन्ना चौधरी, युवराज पटवा, दीपक स्वर्णकार, जयप्रकाश कसेरा, आशीष आर्य, टूटू कुमार सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। साथी कार्यक्रम के अंत में भाजपा मानपुर नगर के वार्ड 50 के संघर्षील भाजपा कार्यकर्ता गौरव पांडे की असामायिक निधन होने पर 2 मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया गया तत्पश्चात सभी भाजपा कार्यकर्ता उनके पिता ऋषि पांडे जी से मिलकर पूरे परिवार को इस दुख की घड़ी में संतान दिए है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0