BIG BREAKING : पटना में पुलिस पर पथराव, छात्रों ने पेट्रोलिंग वैन पलटा, पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर खदेड़ा, हिरासत में लिए गये तेजप्रताप यादव
PATNA : NEET पेपर लीक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और लाठीचार्ज के खिलाफ बुलाया गया बिहार बंद अब हिसंक होता जा रहा है। पटना में बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी सड़क पर उतरे हैं। छात्रों के समर्थन में जनशक्ति जनता दल के संस्थापक तेज प्रताप यादव भी सड़क पर उतर आए। हाथ में तिरंगा लेकर लहराते हुए वे प्रदर्शन में शामिल हुए। इसके बाद पुलिस ने रामगुलाम चौक के पास उन्हें हिरासत में ले लिया।
इसके बाद छात्रों ने जमकर पत्थरबाजी की, पुलिस पर हमला किया। छात्र पुलिस की गाड़ी पर ईंट फेंकते नजर आए। भीड़ को हटाने के लिए पुलिस ने दौड़ा-दौड़ा कर छात्रों को खदेड़ा है। पुलिस लगातार छात्रों को पकड़ कर डिटेन कर रही है। एक जगह पर छात्रों को इकट्ठा होने से रोका जा रहा है। यहां पुलिस स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश में है।
इस बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे की सूचना मिलने पर प्रदर्शनकारी छात्रों खुशी जाहिर की।
छात्रों ने पुलिस पर की पत्थरबाजी
छात्र संगठन AISA और राष्ट्रीय युवा आंदोलन (RYA) के बिहार बंद का असर दिखने लगा है। पटना गांधी मैदान के पास बड़ी संख्या में छात्र जुटे हैं। रामगुलाम चौक के पास प्रदर्शनकारी मोबाइल टावर पर चढ़ गए। इस दौरान तेजप्रताप यादव भी हाथ में तिरंगा लेकर लहराते दिखे।
इसके बाद छात्र डाकबंगला चौराहे की ओर बढ़े। यहां बैरिकेडिंग कर इन्हें रोका गया, जिसके बाद प्रदर्शनकारियों ने पत्थरबाजी की। पुलिस प्रदर्शनकारियों को लगातार खदेड़ रही है। पुलिस ने तेजप्रताप यादव को डिटेन किया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











