गया के शेरघाटी में युवक-युवती से बदसलूकी और मारपीट का वीडियो वायरल, दो आरोपी गिरफ्तार
गया: बिहार के गया जिले के शेरघाटी थाना क्षेत्र के चापी इलाके में बाइक से घूमने गए युवक-युवती के साथ बदसलूकी और मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
गया:- बिहार के गया जिले के शेरघाटी थाना क्षेत्र के चापी इलाके में बाइक से घूमने गए युवक-युवती के साथ बदसलूकी और मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
वायरल वीडियो में कुछ स्थानीय लोग बाइक सवार युवक-युवती को रोकते और उनके साथ बदसलूकी करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में युवक के साथ मारपीट किए जाने का दृश्य भी नजर आ रहा है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की।
एसएसपी ने दी घटना की जानकारी
गया के एसएसपी सुशील कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पुलिस के संज्ञान में आया था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना शेरघाटी थाना क्षेत्र के चापी इलाके की है, जहां युवक-युवती घूमने गए थे। इसी दौरान कुछ स्थानीय लोगों ने उनके साथ मौजूद युवक के साथ बदसलूकी और मारपीट की।
दो आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी
एसएसपी के अनुसार, मामले में प्राथमिकी दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि मामले में विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0







