अखंड भारत दिवस पर गूंजा राष्ट्र एकता का संदेश, विहिप-बजरंग दल ने लिया अखंड भारत का संकल्प
गयाजी। गया शहर के गांधी मैदान स्थित आईएमए सभागार में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) एवं बजरंग दल के बैनर तले अखंड भारत दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि क्षेत्र संगठन मंत्री विजय प्रताप, प्रांत उपाध्यक्ष महेश सिन्हा, महानगर अध्यक्ष कृष्णकांत त्रिपाठी एवं प्रांत कार्यकारिणी समिति सदस्य आशीष अग्रवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार त्रिपाठी ने की, जबकि मंच का संचालन गोलू कुमार ने किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि डॉ. जगदीश शर्मा, क्षितिज मोहन सिंह, विभाग संगठन मंत्री सूरज प्रताप, विभाग संयोजक प्रकाश कुमार गुप्ता, महानगर जिला सह मंत्री विक्रम गुर्दा, धनंजय कुमार सिंह,विगन विश्वकर्मा,संजय वर्णवाल, सुनील बम्बईया,मंजुषा वैश्यकियार,सारिका वर्मा, मधु शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि क्षेत्र संगठन मंत्री विजय प्रताप ने कहा कि अखंड भारत दिवस केवल एक ऐतिहासिक स्मरण का अवसर नहीं, बल्कि राष्ट्र की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक विरासत के प्रति जागरूक होने का दिन है। उन्होंने कहा कि भारत की सांस्कृतिक पहचान सदियों से पूरे भारतीय उपमहाद्वीप को एक सूत्र में जोड़ती रही है। युवाओं को देश की गौरवशाली परंपरा और इतिहास से प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित में कार्य करना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से समाज में राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान अखंड भारत के संकल्प और राष्ट्र की एकता-अखंडता को मजबूत करने का संदेश दिया गया।