कोरोनावायरस के बढ़ते प्रभाव के कारण बंद हुआ मगध विवि

Jun 6, 2024 - 05:34
कोरोनावायरस के बढ़ते प्रभाव के कारण बंद हुआ मगध विवि

अमरेन्द्र कुमार सिंह
गया
कोरोना के बढ़ते प्रकोप के कारण मगध विश्वविद्यालय मुख्यालय एवं सभी महाविद्यालयों को 25 अप्रैल तक बंद कर दिया गया है। कुलपति के आदेश के बाद कुलसचिव डॉ जितेंद्र कुमार द्वारा इस आशय की अधिसूचना शुक्रवार को जारी कर दी गई। जारी अधिसूचना में कहा गया है कि पूर्व घोषित अवकाशों के अतिरिक्त 17, 19, 22 एवं 24 अप्रैल को अति आवश्यक कार्य को छोड़कर कार्यालय तथा सभी महाविद्यालय पूर्णरूपेण बंद रहेंगे सारे शिक्षक घर से ही ऑनलाइन अध्यापन का कार्य संपन्न करेंगे 26 अप्रैल को यदि कार्यालय खुलते हैं तो उनकी कार्य भी प्रातः 7:30 बजे से 1:30 अपराहन तक होगी। पीआरओ डॉ शैलेंद्र मणि त्रिपाठी ने बताया कि कुलपति प्रो राजेंद्र प्रसाद द्वारा यह निर्णय शिक्षक संघ एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघ के अनुरोध पर लिया है। आम शिक्षक एवं कर्मचारियों में इससे प्रसन्नता है। विश्वविद्यालय के प्रधान होने के कारण विश्वविद्यालय परिवार की सुरक्षा भी उनकी प्राथमिकता में शामिल है। गौरतलब हो कि मुख्यालय के एक प्रशाखा पदाधिकारी सहित आसपास के कई लोग कोरोना के चपेट में आ गए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0