ग्रामीण अर्थ-व्यवस्था की मजबूती के लिए प्रधानमंत्री की पहल सराहनीय : अशोक कुमार सिंह

Jun 5, 2024 - 05:16
ग्रामीण अर्थ-व्यवस्था की मजबूती के लिए प्रधानमंत्री की पहल सराहनीय : अशोक कुमार सिंह

बख्तियारपुर (पटना)। भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक कुमार सिंह ने कहा है कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत करने की दिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल सराहनीय है। ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न रोजगारोन्मुख योजनाएं संचालित कर प्रधानमंत्री ने ग्रामीणों की आर्थिक बदहाली दूर करने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि विगत दिनों प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना(पीएमएमएसवाई) के शुभारंभ से ग्रामीणों को रोजगार की उम्मीद जगी है। एक साथ देश के 21 राज्यों में प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना का शुभारंभ एक अनूठी पहल है। यह बुलंद भारत और आत्मनिर्भर भारत बनने में काफी सहायक होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच का ही प्रतिफल है कि देश विकास की दिशा में निरंतर अग्रसर होता जा रहा है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था के सशक्तिकरण और 21वीं सदी के आत्मनिर्भर भारत के लिए शक्ति और ऊर्जा विकसित करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री ने कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित की है, जिसका सकारात्मक परिणाम सामने आ रहा है। इससे देश की जनता लाभान्वित हो रही है। मत्स्य पालन, पशुपालन, डेयरी आदि के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए गए हैं, जो ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ मानी जाती है। श्री सिंह ने कहा कि देश में पहली बार अलग से डेयरी, पशुपालन और मत्स्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने और इसके सतत विकास के लिए अलग से मंत्रालय का गठन किया जाना भी मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शिता का परिचायक है। श्री सिंह ने कहा कि बिहार के पटना, मधेपुरा, पूर्णिया, किशनगंज, सीतामढ़ी, समस्तीपुर और बेगूसराय जिले के लिए मत्स्य पालन गो-पालन, पशुपालन और डेयरी के क्षेत्र में विभिन्न योजनाएं संचालित की जाएंगी। इससे बिहार की दशा और दिशा भी बदलेगी। श्री सिंह ने कहा कि बिहार में विकास के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी कई ऐसे कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर राज्य की जनता को सौगात दिया है। बिहार में बदलाव की बयार तेजी से बह रही है। बिहार के साठ लाख घरों को नल से जल की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जो दृढ़ निश्चय के साथ कदम बढ़ाया है, वह मील का पत्थर साबित हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनहित के प्रति समर्पण से बिहार में विकास का पहिया तेजी से घूम रहा है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के आधार पर जनता फिर से एक बार व्यापक जन समर्थन देकर बिहार में भाजपा-जदयू गठबंधन को विजयी बनाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0