ग्रीन फील्ड स्कूल में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस, बच्चों ने दी रंगारंग प्रस्तुति

गयाजी। गया शहर के फतेहपुर रोड स्थित हनुमान नगर के ग्रीन फील्ड"*ई"* स्कूल में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल के निदेशक अभय कुमार मौर्य ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी देकर की। इस अवसर पर निदेशक अभय कुमार मौर्य ने उपस्थित लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक याद किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को हमेशा याद रखना चाहिए तथा देश की एकता और अखंडता बनाए रखने के लिए सभी को अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करना चाहिए। समारोह के दौरान विद्यालय के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, नृत्य और अन्य रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित अतिथियों, अभिभावकों और शिक्षकों का मन मोह लिया। बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने पूरे विद्यालय परिसर को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने देश की प्रगति, शांति और समृद्धि की कामना की।

Aug 15, 2026 - 18:37
ग्रीन फील्ड स्कूल में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस, बच्चों ने दी रंगारंग प्रस्तुति

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0