नीतीश कुमार के कार्यकाल में हर क्षेत्र में हुई उल्लेखनीय उपलब्धि : अशोक कुमार सिंह

Jun 5, 2024 - 05:16
नीतीश कुमार के कार्यकाल में हर क्षेत्र में हुई उल्लेखनीय उपलब्धि : अशोक कुमार सिंह

बख्तियारपुर (पटना)। भाजपा के वरिष्ठ नेता और जाने-माने समाजसेवी अशोक कुमार सिंह ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यकाल में हर क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हुई है। विगत 15 वर्षों में नीतीश कुमार ने विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा संचालित योजनाओं को धरातल पर उतारने में भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के प्रयासों का ही प्रतिफल है कि बिहार विकास के रास्ते पर चल पड़ा है। विकास योजनाओं की गति तेज हुई है। इससे विकसित बिहार का सपना साकार हो रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार को विकसित राज्य बनाने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी अहम भूमिका रही है। प्रधानमंत्री ने विकास के क्षेत्र में बिहार के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दर्शाई है। यह सराहनीय है। इससे आत्मनिर्भर भारत और आत्मनिर्भर बिहार का सपना साकार हो सकेगा। उन्होंने कहा कि विगत 15 वर्ष पूर्व राजद व कांग्रेस के शासनकाल में बिहार अन्य राज्यों की तुलना में काफी पिछड़ा हुआ था। वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सत्ता संभालते ही राज्य में विकास की गति तेज होने लगी। हर क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की जा रही है। श्री सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा बिहार को दी गई सौगात से यहां के लाखों लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकेंगे। इस दिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रयास सराहनीय है। उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा और जदयू गठबंधन की सरकार बनना तय है। जनता ने अभी से ही भाजपा-जदयू गठबंधन (एनडीए) को चुनाव में भारी मतों से विजयी बनाने का निर्णय ले लिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0