जामिया उस्मान-बिन-अफ्फान मदरसा में पौधरोपण

Jun 18, 2024 - 05:27
जामिया उस्मान-बिन-अफ्फान मदरसा में पौधरोपण

रांची/गिरीडीह। ऑक्सीजन का मुख्य स्रोत पेड़-पौधे हैं। वृक्ष हमें पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन देते हैं। इसलिए पेड़-पौधों का संरक्षण और संवर्द्धन अत्यंत जरूरी है। उक्त बातें लोकप्रिय समाजसेवी इंजीनियर रईस ने कही। वे शुक्रवार को गिरिडीह जिला अंतर्गत खोरी-महुआ स्थित जामिया उस्मान-बिन-अफ्फान मदरसा में निर्माण कार्य का जायजा लेने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने पौधारोपण किया। इस मौके पर तंजीम इस्लाहुल मुस्लिमीन (गिरिडीह) के संरक्षक पप्पू खान भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे वातावरण को शुद्ध रखने में काफी सहायक होते हैं। वृक्ष हमें फल, छाया और जीवनदायिनी ऑक्सीजन प्रदान करते हैं। इसलिए वृक्षों की रक्षा करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। इस अवसर पर आम, अनार, अमरुद सहित अन्य फलदार व छायादार पौधे लगाए गए। पौधारोपण के दौरान जामिया उस्मान-बिन-अफ्फान के प्रिंसिपल मौलाना इलियास मजाहिरी सहित अन्य उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0