प्रकाश मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में दो चरणों की जटिल सर्जरी से नवजात को मिला नया जीवन, जन्म के समय पेट के बाहर थी पूरी आंत
गया। नवादा जिले के एक नवजात शिशु, जो जन्म के समय Gastroschisis जैसी अत्यंत दुर्लभ एवं गंभीर जन्मजात विकृति से पीड़ित था, का प्रकाश मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल, गया में सफल उपचार कर चिकित्सकों ने उसे नया जीवन दिया। जन्म के समय शिशु के पेट की दीवार पूर्ण रूप से विकसित नहीं थी, जिसके कारण उसकी लगभग पूरी छोटी एवं बड़ी आंत पेट के बाहर थी। यह नवजात शल्य चिकित्सा की सबसे गंभीर आपातकालीन स्थितियों में से एक मानी जाती है, जिसमें समय पर विशेषज्ञ उपचार नहीं मिलने पर शिशु का जीवन बचाना बेहद कठिन होता है।
अस्पताल के लेजर, लैप्रोस्कोपिक एवं एंडोस्कोपिक सर्जन डॉ. जे. पी. सिंह के नेतृत्व में शिशु का दो चरणों (Two-Stage Surgery) में सफल ऑपरेशन किया गया। प्रथम चरण में बाहर निकली आंतों को अत्यंत सावधानीपूर्वक सुरक्षित रखते हुए धीरे-धीरे उदर गुहा (Abdominal Cavity) में स्थापित किया गया। इसके बाद द्वितीय चरण में सफलतापूर्वक पेट की दीवार का पुनर्निर्माण (Abdominal Wall Closure) किया गया।
ऑपरेशन के बाद नवजात की गहन चिकित्सा एवं नवजात देखभाल (Neonatal Care) की जिम्मेदारी बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. स्वर्णलता ने संभाली। उनकी सतत निगरानी, उचित उपचार एवं समर्पित देखभाल के कारण नवजात की स्थिति में लगातार सुधार हुआ और अब वह पूरी तरह सुरक्षित है।
इस चुनौतीपूर्ण उपचार की सफलता में एनेस्थीसिया टीम, ऑपरेशन थिएटर (OT) स्टाफ, नर्सिंग स्टाफ तथा संपूर्ण चिकित्सा दल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सभी के समन्वित प्रयास, निरंतर निगरानी और समर्पित सेवा के कारण इस गंभीर मामले में सफलता प्राप्त हुई।
इस अवसर पर डॉ. जे. पी. सिंह ने कहा कि "Gastroschisis जैसी जटिल जन्मजात विकृति का समय पर निदान, विशेषज्ञ शल्य चिकित्सा तथा उच्चस्तरीय नवजात गहन चिकित्सा (Neonatal Intensive Care) के माध्यम से सफल उपचार संभव है। ऐसे मामलों में प्रत्येक मिनट महत्वपूर्ण होता है और पूरी टीम का समन्वित प्रयास ही सफलता की कुंजी है।"
प्रकाश मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल, गया आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं, अनुभवी विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं समर्पित मेडिकल टीम के साथ जटिल एवं गंभीर शल्य रोगों के सफल उपचार के लिए निरंतर कार्यरत है तथा मगध क्षेत्र के मरीजों को अपने ही क्षेत्र में उच्चस्तरीय चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।