बीपी मंडल की जयंती पूरे राज्य में मनाएगा राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा

Jun 5, 2024 - 10:10
बीपी मंडल की जयंती पूरे राज्य में मनाएगा राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा

रांची। राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा की बैठक प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में हुई।
जिसमें प्रत्येक जिलों में बीपी मंडल की जयंती मनाई जाने का निर्णय लिया गया। श्री गुप्ता ने कहा कि बीपी मंडल आयोग की मात्र दो ही अनुशंसा लागू की गई है।राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा मंडल आयोग द्वारा अनुशंसित 30 अन्य अनुशंसाओं को लागू करने की मांग केंद्र और राज्य सरकार से करती है।
बैठक में क्रीमी लेयर हटाओ, आरक्षण बचाओ अभियान को तेज करने का भी निर्णय लिया गया। इस अभियान को राज्य के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए रूप रेखा खींची गई।
प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता ने मुख्यमंत्री द्वारा ओबीसी समुदाय के आरक्षण बढ़ाए जाने की घोषणा का स्वागत किया है। बैठक में प्रदेश महासचिव मोहम्मद अल्तमश, संगठन सचिव शत्रुघ्न राय, महानगर प्रभारी सुधीर राय, महानगर अध्यक्ष विष्णु सोनी, संगठन सचिव संतोष शर्मा मीडिया प्रभारी अशोक कुमार कुशवाहा शामिल थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0