मुख्यमंत्री की घोषणा का राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा ने किया स्वागत

Jun 5, 2024 - 10:10
मुख्यमंत्री की घोषणा का राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा ने किया स्वागत

रांची। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण के बाद मुख्यमंत्री द्वारा ओबीसी, एससी, एसटी समुदाय के आरक्षण बढ़ाए जाने की घोषणा का राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा ने स्वागत किया है।
प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता ने मुख्यमंत्री को बधाई देते हुए कहा कि 20 वर्षों से लंबित इस विषय पर बीपी मंडल आयोग और राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग की अनुशंसा के अनुसार तथा 1993 में 9 जजों की बेंच के फैसले के अनुसार सरकार को पिछड़े वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण देने में कहीं कोई समस्या नहीं है।
उन्होंने कहा कि अगर गठबंधन की सरकार चाहती है कि उच्चस्तरीय कमेटी के अनुसार आरक्षण बढ़ाए, तो राज्य में किसी भी नियुक्ति से पहले उच्चस्तरीय कमेटी अपनी रिपोर्ट सौंप दे। जिससे ओबीसी,एससी, एसटी समुदाय की हकमारी न हो सके।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने निजी क्षेत्र में आरक्षण देने और झारखंडी महापुरुषों के नाम से विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों का नामांतरण करना स्वागत योग्य कदम है। इस महान कार्य के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री को बधाई दी। बधाई देने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष संजय चौरसिया, सूबेदार एसएन सिंह, कुशवाहा प्रदेश महासचिव मोहम्मद अल्तमश, संगठन सचिव शत्रुघ्न राय, संगठन सचिव संतोष शर्मा, महानगर प्रभारी सुधीर राय, युवा जिला अध्यक्ष विष्णु सोनी मीडिया प्रभारी अशोक कुमार कुशवाहा के नाम शामिल हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0