राष्ट्रकवि दिनकर की 116वीं जयंती पर 'शब्दवीणा' के गुजरात प्रदेश उपाध्यक्ष नन्द किशोर जोशी हुए सम्मानित

राष्ट्रीय साहित्यिक-सह-सांस्कृतिक संस्था "शब्दवीणा" की गुजरात प्रदेश इकाई के नेतृत्वकर्ता प्रदेश उपाध्यक्ष कवि नन्द किशोर जोशी को 'रश्मिरथी', 'कुरुक्षेत्र', 'हुंकार', 'सामधेनी', 'उर्वशी',

Sep 23, 2024 - 19:49
राष्ट्रकवि दिनकर की 116वीं जयंती पर 'शब्दवीणा' के गुजरात प्रदेश उपाध्यक्ष नन्द किशोर जोशी हुए सम्मानित

गया । राष्ट्रीय साहित्यिक-सह-सांस्कृतिक संस्था "शब्दवीणा" की गुजरात प्रदेश इकाई के नेतृत्वकर्ता प्रदेश उपाध्यक्ष कवि नन्द किशोर जोशी को 'रश्मिरथी', 'कुरुक्षेत्र', 'हुंकार', 'सामधेनी', 'उर्वशी', 'रसवंती', 'रेणुका', 'द्वंदगीत' 'संस्कृति के चार अध्याय' जैसी कालजयी रचनाओं के प्रणेता राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की 116वीं जयंती पर नमो फाउंडेशन, सिंगरौली द्वारा "रामधारी सिंह दिनकर साहित्य सेवा सम्मान-२०२४" से सम्मानित किया गया। शब्दवीणा की संस्थापक-सह-राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रो. रश्मि प्रियदर्शनी ने श्री जोशी को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर संस्था की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं दीं। डॉ. रश्मि ने बताया कि शब्दवीणा की गुजरात प्रदेश समिति द्वारा प्रदेश अध्यक्ष सुमित मानधना, प्रदेश उपाध्यक्ष नंद किशोर जोशी, प्रदेश सचिव डॉ. ममता भक्कड़, प्रदेश संगठन मंत्री गिरीश गुप्ता, प्रदेश कोषाध्यक्ष डॉ. विजय जगदीश उपाध्याय, प्रदेश साहित्य मंत्री डॉ सुनीता शर्मा एवं प्रदेश प्रचार मंत्री सम्राट पंकज के सामूहिक नेतृत्व में अक्टूबर में काव्य अनुष्ठान का आयोजन किया जायेगा। श्री मानधना और एन. के. जोशी जैसे पदाधिकारियों के प्रयास से गुजरात में अहमदाबाद जिला अध्यक्ष कवयित्री कविता पंत के नेतृत्व में शब्दवीणा अहमदाबाद जिला समिति भी गठन की प्रक्रिया में है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0