सीबीएसई बोर्ड 10वीं रिजल्ट में एक बार फिर जी.डी. पब्लिक स्कूल ने परचम लहराया

Jul 24, 2022 - 11:01
सीबीएसई बोर्ड 10वीं रिजल्ट में एक बार फिर जी.डी. पब्लिक स्कूल ने परचम लहराया

अमरेन्द्र कुमार सिंह
गया । शहर के लखीबाग मानपुर स्तिथ जी.डी. पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने 10वीं की सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा में शत-प्रतिशत उतीर्णता प्राप्त की। विद्यालय के प्रधानाचार्य सह समाजसेवी धर्म शाही एवं निदेशक स्नेहा शाही ने बताया कि विद्यालय के छात्रा तनिका गुप्ता 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय की नाम रौशन की। जबकि राजनंदिनी, सलोनी, अलोक, उज्जवल ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त किए है और नीतिश ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपना परचम लहराया। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने बताया कि छात्र-छात्राओं ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए विद्यालय एवं अपने माता-पिता का नाम रौशन किए हैं एवं अपने उज्जवल भविष्य की नींव रखी। साथ-ही-साथ कोरोना काल में बच्चों एवं शिक्षकों के द्वारा किए गए कठिन परिश्रम एवं सही मार्गदर्शन का परिणाम है। विद्यालय के ज्यादातर छात्र-छात्राएं 90 प्रतिशत से अधिक अंको से उती॔र्ण हैं। विद्यालय के प्राचार्य ने सभी छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को बधाई दिया और उज्जवल भविष्य की कामना किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0